{"_id":"5e4ec3908ebc3ef2cc77dd09","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko509660594","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण से पूर्व रामभक्तों से संपर्क साध रही विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण से पूर्व रामभक्तों से संपर्क साध रही विहिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या के आसपास के रामभक्तों से विहिप ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को हनुमान मंडल के बैनर तले अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र के मार्ग प्रमुखों की बैठक कारसेवकपुरम में होगी, जिसमे गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, अयोध्या व बाराबंकी जनपद के लोग भाग लेंगे।
अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख सुरेंद्र सिंह के अनुसार यह बैठक चैत्र नवरात्र यानि रामनवमी के पश्चात आयोजित होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा की तैयारी को लेकर हो रही है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी।
एक दिवसीय बैठक को विहिप उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय संबोधित करेंगे। बैठक में भाग लेने वाले पड़ाव प्रमुखों से लगातार संपर्क साधकर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक परिक्रमा से संबंधित जरूर है लेकिन श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व राममय वातावरण तैयार करना बैठक का लक्ष्य बताया जा रहा है। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के उपरांत राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।