फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram leela

अब तक 10 करोड़ लोगों ने देखी अयोध्या की फिल्मी रामलीला

Thu, 22 Oct 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ram leela
अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान सबरी से भेंट। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के प्रांगण में चल रही फिल्मी कलाकारों की रामलीला देश भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नौ दिवसीय रामलीला को अभी सिर्फ पांच दिन हुए हैं जबकि इसे 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस रामलीला का प्रसारण डीडी नेशनल पर लाइव के साथ ही तमाम सेटेलाइट चैनलों पर किया जा रहा है। दर्शकों की संख्या देखते हुए ही डीडी इसका पुन: प्रसारण भी करता है।
विज्ञापन

रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बताते हैं कि अयोध्या की रामलीला के सफल आयोजन के लिए कलाकारों ने करीब तीन माह तक कड़ी मेहनत की। रामलीला भगवान राम की नगरी अयोध्या में होनी थी इसलिए चुनौती भी थोड़ा बड़ी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद हम सभी ने कड़ी मेहनत की और इसे मंच पर उतारा। रामलीला में बॉलीवुड के करीब 45 कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में मंच पर रामायण के पात्रों की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यह रामलीला पूरे देश में देखी जा रही है, दर्शक इस रामलीला को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पांच दिन हो चुके हैं अब तक रामलीला मंचन को देश भर में करीब दस करोड़ लोग देख चुके हैं। सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के पहले दिन ही केवल दूरदर्शन पर ही करीब पचास हजार दर्शकों ने देखा।
दूरदर्शन पर रामलीला को अब तक चार करोड़, यूटूयब पर करीब 35 लाख व अन्य सेटेलाइट चैनलों पर करीब 6 करोड़ लोग देख चुके हैं। रामलीला के प्रति लोगों का उत्साह देखकर हमें अपने प्रयास सार्थक होते दिख रहे हैं। अगले वर्ष इससे भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दर्शकों को भी आने की अनुमति होगी।

14 भाषाओं में डबिंग कर यूट्यूब पर दिखाया जाएगा
फिल्मी कलाकारों की रामलीला का सीधा प्रसारण प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक लाइव प्रसारण डीडी नेशनल पर हो रहा है। दर्शक इसका पुन: प्रसारण अगले दिन शाम तीन बजे से छह बजे डीडी नेशनल पर देख सकते हैं। यह रामलीला 25 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में डबिंग कर यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में रामलीला की रिकॉर्डिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed