फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram belongs to everyone: Uma Bharti

राम पर हमारा ठप्पा नहीं, राम सबके हैं: उमा भारती

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ram belongs to everyone: Uma Bharti
अयोध्या। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भी मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने सरयू पूजन के बाद पत्रकारों से कहा कि मुझे प्रसन्नता है, अच्छे माहौल में राममंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है। राम पर हमारी मोहर नहीं लगी है, ठप्पा नहीं, राम सबके हैं। राम पूरे ब्रह्मांड के नायक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी, समाजवादी, सपा, बसपा यदि राम का नाम लेती हैं तो उनका मजाक नहीं बनाना चाहिए। यही अहंकार बाधक बनेगा। राम का नाम लेने का अधिकार सबको है। राम की भक्ति, उनके नाम पर दिए जलाने का अधिकार सबको है। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए वे भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, बाद में रामलला का दर्शन करने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed