फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram barat

मंगल आज जनकपुर हे सखि घर-घर मंगल..

Thu, 17 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
ram barat
जानकी महल में फुलवारी लीला में भगवान के स्वरूप। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या राम विवाहोत्सव के रंग में सराबोर हो चुकी है। आस्था के चरम के साथ इस बार राम विवाह उत्सव में राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी भी बयां हो रही है। जैसे-जैसे मुख्य पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विवाह उत्सव का रंग गाढ़ा होता जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिरों में गुरुवार को श्रीराम समेत चारों भाइयों की हल्दी की रस्म हुई तो वहीं रामकथा प्रवचन व रामलीला मंचन जैसे आयोजन इस उत्सव को और भी आकर्षण दे रहे हैं। जानकी महल ट्रस्ट में गुरुवार दोपहर हुई फुलवारी लीला विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। मंदिरों में मंगल आज जनकपुर हे सखि घर-घर मंगल। मंगल तनेऊ बितान हे सखि घर-घर मंगल... जैसे मांगलिक गीत भावविभोर कर रहे थे।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण शुरू होने के कारण रामनगरी के संत-धर्माचार्य अत्यंत उत्साहित हैं। विवाहोत्सव का मुख्य पर्व अगहन शुक्ल पंचमी 19 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर अयोध्या के मंदिरों से भव्य बारात निकाली जाएगी। मंदिरों में गुरुवार को भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों की हल्दी की रस्म हुई। श्रीराम विवाहोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजे जानकी महल में फुलवारी की लीला ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह परंपरा से जुड़े विभिन्न पूजन व अनुष्ठान संपन्न हुए। भक्तों व संतों ने विवाह गीत गाए तो श्रद्धालु भी मगन होकर नृत्य करने लगे। जानकी महल ट्रस्ट के आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि कार्यक्रम में राजा दशरथ के रूप में मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने शिरकत की। वहीं, दशरथ महल बड़ास्थान में राम विवाह का उल्लास शिखर पर पहुंच गया है।
बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य की अध्यक्षता में रामकथा व रामलीला मंचन उत्सव का आकर्षण बना हुआ है। आचार्य पीठ लक्ष्मण किला में भी रामविवाह की धूम है। विवाह गीतों से मंदिर गूंज रहा है तो वहीं रामलील मंचन भी उत्सव की शोभा बढ़ा रहा है। इसी तरह विअहुति भवन, कनक भवन, श्रीरामबल्लभाकुंज, हनुमानबाग, लक्ष्मण किला, रसमोद कुंज, रंगमहल, रामहर्षण कुंज सहित रामनगरी के अन्य मंदिरों में राम विवाह पर आधारित विभिन्न अनुष्ठान उत्सव को चार चांद लगा रहे हैं।

रंगमहल में उत्सव की निराली छटा
रामजन्मभूमि परिसर से सटे प्राचीन रंगमहल मंदिर में राम विवाहोत्सव की छटा निराली है। संपूर्ण मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों से इस तरह सजाया गया है मानो त्रेतायुग जीवंत हो उठा हो। मंदिर के महंत रामशरण दास बताते हैं कि मंदिर में दो वर्ष पुराने भव्य काष्ठ मंडप में विवाह की रस्म अदा की जाती है। यहां मंदिर में विराजमान चारों भाइयों के विग्रह को गर्भगृह से निकालकर काष्ठ मंडप में विवाह अनुष्ठान कराया जाता है। महंत रामशरण दास बताते हैं कि मंदिर में प्रतिदिन रामलीला मंचन का भी आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को हल्दी की रस्म हुई। शुक्रवार को मंडप पूजा व शनिवार को भव्य रामबारात जबकि सोमवार को कलेवा के साथ विवाह महोत्सव का समापन होगा। महंत रामशरण दास कहते हैं कि विवाहोत्सव प्रभु से साक्षात साक्षात्कार का सशक्त माध्यम है। इस उत्सव में लीन होते ही प्रभु के सामीप्य का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed