फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain nagar palika mahapaur

बरसात से पहले भरे पानी की करवाएं निकासी : महापौर

Wed, 14 Jun 2023 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
rain nagar palika mahapaur
अयोध्या। बरसात के दौरान शहर के नागरिकों को जलभराव से न जूझना पड़े, इसके लिए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अभी से अभियान छेड़ दिया है। इस कड़ी में वे मंगलवार को जनौरा पहुंच गए जहां हर साल भारी जलभराव होता है और पिछले साल स्थानीय नागरिकों ने यहां कई दिन तक आंदोलन भी किया था।
विज्ञापन

यहां महापौर ने अधिकारियों से साफ कहा कि इस बार जलभराव नहीं होना चाहिए। जनौरा में एक तालाब जैसा बड़ा क्षेत्र भी है, जहां हर वक्त पानी भरा रहता है। महापौर के पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उन्हें वह स्थान भी दिखाया। इस तालाब में ही सारे क्षेत्र के नालों का पानी भरता है। यह देखकर महापौर ने अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ला व निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से कहा कि इस तालाब का पानी बरसात से पहले ही पंप करके खाली करवा दिया जाए। इसमें पानी नहीं होगा तो छोटी मोटी बरसात का पानी इसी में समा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जनोरा तालाब के जल को तिलोदिकी गंगा मिलाने के लिए खोदे जा रहे नाले की प्रगति और नाला सफाई का काम भी देखा। उन्होंने अधिकारियों से निचले स्थानों पर लगाए जाने वाले पंप आदि की भी जानकारी ली और कहा कि सारे पंप स्थापित कर उनकी सक्रियता की जांच पहले ही कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ल, सहायक अभियंता राजपति यादव, अवर अभियंता विनोद पटेल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राकेश सिंह, विपिनेश पांडे, रमेश गुप्ता राणा, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed