फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway strike from April 11

11 अप्रैल से रेलवे की हड़ताल

Sat, 27 Feb 2016 11:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Railway strike from April 11
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल से रेल कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इसके पूर्व 11 मार्च को दिल्ली में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन होगा। यदि सरकार कर्मचारियों की मंशा को समझ जाती है तो ठीक है, नही तो 1974 की तर्ज पर 11 अप्रैल को रेल का चक्का जाम हो जाएगा। इस आंदोलन में रेल विभाग के अलावा पोस्टल व अन्य केन्द्रीय विभाग के कर्मचारी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


यह बातें आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने शनिवार को नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य को लेकर है। केन्द्र सरकार आउट सोर्सिंग के जरिए कार्य कराना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे में महज दो लाख 56 हजार पद रिक्त हैं, जिसमें डेढ़ लाख के करीब रेलवे सुरक्षा से जुड़े पद हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने के बजाए केंद्र सरकार ठेकेदारी पर कार्य कराना चाहती है। मिश्र ने कहा कि हड़ताल से पहले विभागीय कर्मचारियों की मंशा जानी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 और 12 फरवरी को गुप्त मतदान कराया गया था, जिसमें 95 फीसदी कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया था। इसके पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने मिश्र का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed