{"_id":"64eb964869c258266e01dc7b","slug":"railway-gm-station-inspection-faizabad-news-c-97-1-slko1024-1783-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या कैंट स्टेशन पर नहीं रुकी जीएम की स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या कैंट स्टेशन पर नहीं रुकी जीएम की स्पेशल ट्रेन
Mon, 28 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी रविवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे। अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद वह दर्शननगर रेलवे स्टेशन गए और वहां पर हो रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। हालांकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महाप्रबंधक की स्पेशल ट्रेन को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकना था। यहां निरीक्षण का कार्यक्रम था। जबकि अयोध्या स्टेशन पर उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं था।
उत्तर रेलवे के अनुसार, अयोध्या स्टेशन पर वह करीब 11 बजे पहुंचे और स्पेशल ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग से दर्शन पूजन को चले गए। यहां से वह सीधे दर्शननगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। महाप्रबंधक ने अयोध्या जंक्शन पर स्टेशन व परिसर में प्रगतिशील परियोजनाओं व विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ इन्हें संपन्न कराने के निर्देश दिए। दर्शननगर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले इस स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म तथा परिसर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैनल रूम में पहुंचकर रेल संचालन की व्यवस्था को परखा। इसके बाद वह वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन की ओर प्रस्थान कर गए। इस दौरान उन्होंने विंडो ट्रेलिंग करते हुए अयोध्या-वाराणसी रेलपथ की संरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान मंडल के अनेक निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मचारी शामिल रहे।