{"_id":"5ebabaac8ebc3ee0a3019877","slug":"railway-faizabad-news-lko5212871154","type":"story","status":"publish","title_hn":"1080 श्रमिकों को लेकर जालंधर से पहुंची श्रमिक स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1080 श्रमिकों को लेकर जालंधर से पहुंची श्रमिक स्पेशल
विज्ञापन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पंजाब के जालंधर से मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे अयोध्या आई श्रमिक स्पेशल से 1080 कामगार यहां पहुंचे। इस ट्रेन में अयोध्या के साथ ही लगभग 18 जिलों के श्रमिक थे। इन्हें लंच पैकेट व पानी की बोतल दी गई। हेल्थ स्क्रीनिंग के बाद सभी को बसों से इनके गृह जनपद भेजा गया।
मंगलवार को दिन में अयोध्या सहित 18 जिलों के 1080 श्रमिकों को लेकर पंजाब के जालंधर से ट्रेन आई।
इसमें अयोध्या के साथ ही अंबेडकरनगर, जौनपुर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगंढ़, गोरखपुर, बाराबंकी, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, अमेठी, बहराइच, श्रावस्ती, आजमगढ़, मऊ, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, खलीलीबाद सहित अन्य जिलों को श्रमिक शामिल थे।
ट्रेन के आने से पहले से ही सीडीओ परथमेश कुमार और एसपी सिटी के नेतृ्त्व में प्रशासन और पुलिस की टीम यहां मौजूद थी। प्रशासन से लगाई गई टीम के अफसरों ने इनको ट्रेन पर ही लंच पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध कराया। फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए इन्हे ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद काउंटरवार सभी के नाम पते लिखने के बाद हेल्थ स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन
इसके लिए कुल 13 काउंटर बनाए गए थे। इसके बद रोडवेज की बसों के जरिए इनके गृह जनपद को रवाना किया गया। अयोध्या जिले के श्रमिकों को उनके तहसील मुख्यालयों पर भेजा गया। जहां इनकी दोबारा स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद इन सभी को होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया जाएगा। बताया गया है कि सभी होम क्वारंटीन में भेजने के साथ ही इनको राशन किट प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है।