{"_id":"5defde938ebc3e87c67eb9b1","slug":"railway-faizabad-news-lko497045525","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी से हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी से हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कई सालों से घोसियाना स्थित रेलवे आवास पर कब्जा जमाए लोगों को मंगलवार को रेल अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बल पूर्वक हटा दिया।
वहीं जेसीबी की सहायता से यहां किए गए अवैध अतिक्रमण को ढहा भी दिया गया। बीते दो माह पूर्व ही इन लोगों को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन कब्जा नहीं हटाया था।
मंगलवार सुबह जेसीबी के साथ पहुंचे रेल अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी की टीम में घोसियाना के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में अवैध कब्जा किए लोगों को बलपूर्वक बाहर कर दिया। इस कॉलोनी में 50 सरकारी आवास थे। इनमें से 23 पर बीते कई सालों से स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था।
इसको लेकर बीते दो माह पूर्व रेल प्रशासन ने इन अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर मकान खाली करने को कहा था लेकिन इन लोगों ने नोटिस को नजरअंदाज कर दिया था।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसआरआर रिजवी ने बताया कि मंगलवार को सभी अवैध कब्जेदारों को सरकारी आवास से हटा दिया गया।
इसके साथ ही इन सरकारी आवास के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को भी जेसीबी की सहायता से गिरा दिया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, आरपीएफ के कंपनी कमांडर एनके राय, जीआरपी के थाना प्रभारी सूबेदार यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।