{"_id":"57191ea44f1c1b087a8b48e1","slug":"railway-crossing-hit-the-litter-the-train-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर लगा भूसे का ढेर, रुक गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर लगा भूसे का ढेर, रुक गई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर भूसा लादकर गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ऐसे में फैजाबाद से छूटी डाउन अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को ठहराव न होते हुए भी आचार्य नरेंद्रदेव नगर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया और चालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
यह हादसा अयोध्या रेलवे स्टेशन के निकट कोल साइडिंग के पास गेट संख्या 111 बी पर गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। बिना नंबर वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भूसा लादकर क्रॉसिंग से गुजर रही थी। ट्रॉली पर पल्ली बांधकर काफी ऊंचाई तक भूसा भरा होने से पटरी पार करते समय झोल खाकर वाहन ट्रैक पर पलट गया। इससे ट्रॉली पर लदा भूसा ट्रैक पर ही दूर तक बिखर गया।
सुबह 8:15 बजे के करीब फैजाबाद से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को थ्रो अयोध्या रवाना किया गया था। घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के सहायक निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि इस ट्रेन को अयोध्या स्टेशन की ओर से लाइन क्लीयर नहीं मिला तो ट्रेन को ठहराव न होते हुए भी आचार्य नगर पर रोका गया।
विज्ञापन
जेसीबी मंगाकर वाहन हटवाकर ट्रैक खाली कराया गया। इसके बाद ट्रेन को गुजारा गया। श्री राय ने कहा कि नंबर रहित वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक का चालान ट्रेन संचालन में बाधा डालने, यात्रियों जान जोखिम में डालने की धारा में किया गया है। उन्होंने गिरफ्तार चालक का नाम ओमप्रकाश निवासी दर्शननगर, कोतवाली अयोध्या बताया है।