{"_id":"5d7bcd3d8ebc3e017b4beb26","slug":"railway-crossing-closed-faizabad-news-lko481358615","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदौली-भेलसर मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग छह माह के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली-भेलसर मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग छह माह के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रुदौली-भेलसर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे उपरिगामी सेतु के कारण क्रॉसिंग को छह माह के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को रेलवे ओवरब्रिज निर्माण शाखा के आईडब्ल्यू केके गुप्ता, डिप्टी चीफ कंस्ट्रक्शन बनवारी लाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेतु के लिए बनने वाले पिलर का भूमि पूजन किया।
निर्माण शाखा के अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि रेलवे द्वारा बनाए जाने वाला ओवरब्रिज का हिस्सा 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। बताया कि रेलवे के ओवर ब्रिज के हिस्से के निर्माण के लिए रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भूमि पूजन के समय भाजपा के नगर अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय खेतान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सपा नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने पर सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसउद हयात गजाली ने आपत्ति जताई है। एसडीएम को सौंपे गए मांगपत्र के माध्यम से कहा है कि रूदौली-भेलसर मार्ग रुदौली को नेशनल हाईवे से जोड़ती है, इसी रोड पर तहसील, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय, सरकारी अस्पताल, स्कूल, डिग्री कॉलेज, बस स्टॉप है। इस रोड को पूरी तरह से खोद कर बंद कर दिए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस क्रॉसिंग को खोले जाने की मांग की।