फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   railway closed the Reedganj crossings

रेलवे ने बंद की रीडगंज क्रॉसिंग

Thu, 23 Jun 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
railway closed the Reedganj crossings
बंद हो गई रीडगंज रेलवे क्रॉसिंग। - फोटो : अमर उजाला
आचार्य नरेंद्र देव स्टेशन के पास रीडगंज रेलवे क्रॉसिंग को गुरुवार को रेलवे ने पूरी तरह से बंद कर दिया। दो माह पहले क्रॉसिंग को बंद करने के लिए रेलवे ने दीवार बनानी शुरू की तो स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अब रास्ता बंद होने से आसपास के मोहल्लों के लोगों को घूमकर आने-जाने के लिए ओवरब्रिज पर चढ़ना-उतरना मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन


इसका सबसे अधिक खामियाजा बच्चों-बूढ़ों व मरीजों को भुगतना पड़ेगा। देवकाली-रीडगंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग को दो माह पहले बंद करने के  लिए दीवार बनानी शुरू की तो अंजनीपुरम, देवकाली, अश्विनीपुरम, आचार्य नरेंद्र नगर आदि के निवासियों ने विरोध जताया। इन लोगों का कहना था कि अभी ओवरब्रिज चालू नहीं हुआ और उसके पहले ही क्रॉसिंग बंद हो जाने से आवागमन में बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन


लोग विरोध पर अड़े हुए थे तो मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक रेलवे ओवरब्रिज चालू नहीं हो जाएगा, तब तक आने-जाने के लिए यह खुला रहेगा। गुरुवार को क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया। जो दीवार बची थी, वहां पर लोहे की सरिया     लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed