{"_id":"5e1cb4848ebc3e87e86b333d","slug":"raid-against-polybags-faizabad-news-lko5028976189","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने रिफ्यूजी मार्केट में छापामारी कर 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया है। प्रवर्तन दल ने दो दुकानदारों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना करते हुए चालान किया है। साथ ही अवैध पॉलीथिन को जब्त कर लिया है।
नगर निगम की ओर से गठित प्रवर्तन दल सोमवार को सुबह अचानक रिफ्यूजी मार्केट पहुंचा। प्रवर्तन दल के पहुंचते ही पूरे मार्केट में अफरातफरी मच गई। दुकानदार इधर-उधर भाग खड़े हुए। प्रवर्तन दल ने करतार सिंह व आफताब अहमद को पॉलीथिन बेचते पकड़ लिया।
साथ ही दोनों की दुकानों से 20 क्विंटल से अधिक अवैध पॉलीथिन बरामद की गई। प्रवर्तन दल ने अवैध पॉलीथिन बेचने के आरोप में दोनों दुकानदारों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। प्रवर्तन दल में मुख्य रूप से सूबेदार एसएन मिश्र, सूबेदार राजकुमार, हवलदार राकेश कुमार पांडेय आदि शामिल रहे