फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   raibareli- Faizabad road will be four-lane

फैजाबाद-रायबरेली मार्ग बनेगा फोरलेन

Tue, 13 Dec 2016 10:53 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
raibareli- Faizabad road will be four-lane
सड़क निर्माण - फोटो : amar ujala
फैजाबाद-रायबरेली रोड फोर लेन बनेगा। 84 कोसी परिक्रमा राजमार्ग और राम वनगमन मार्ग को भी फोर लेन बनाये जाने की स्वीकृति मिल गई है। कुल 12 हजार करोड़ के निर्माण कार्य का एलान यहां 21 दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान जनसभा में करेंगे। यह जानकारी भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार को दी। 
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के एक गेस्ट हाउस में भाजपा की तैयारी बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उनकी वार्ता केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हो चुकी है, जिसके आधार पर गडकरी की जनसभा 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री फैजाबाद-रायबरेली फोर लेन का शिलान्यास, 84 कोसी परिक्रमा राजमार्ग व राम वनगमन मार्ग को फोर लेन बनाये जाने की भी घोषणा करेंगे। सांसद ने कहा कि 12 हजार करोड़ का निर्माण कार्य हो जाने से 2017 के विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 21 दिसंबर को जिले के गोसाईगंज से प्रवेश करने वाली यात्रा जिले में दो दिन घूमेगी। इस दौरान दो दर्जन स्थानों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। परिवर्तन यात्रा के पहले दिन शहर में विशाल सभा होगी, जिसमें जिले के सभी ग्राम पंचायतों से लोग जुटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed