{"_id":"613663b98ebc3e2188543982","slug":"raghav-arogya-hospital-of-100-beds-to-be-built-in-ayodhya-faizabad-news-lko5943805156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बनेगा 100 बेड का राघव आरोग्य अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बनेगा 100 बेड का राघव आरोग्य अस्पताल
विज्ञापन
अयोध्या। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर न्यास अयोध्या में राघव आरोग्य अस्पताल का निर्माण कराएगा। अस्पताल के निर्माण में अयोध्या विकास प्राधिकरण सहयोग करेगा। इसके लिए नंदीग्राम भरतकुंड के पास जमीन चिह्नित की जा चुकी है। अस्पताल में साधु-संतों व असहायों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। अस्पताल कुल 100 बेड का होगा। अगले साल 2022 से अस्पताल आकार लेना प्रारंभ कर देगा।
महावीर मंदिर न्यास के मुख्य ट्रस्टी पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में जो अस्पताल बनेगा उसका नाम राघव आरोग्य मंदिर (राम) होगा। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दिए गए प्रस्ताव के बाद उनके न्यास ने रामनगरी में अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है।
कहा कि नंदीग्राम, भरतकुंड के पास पौराणिक जटाकुंड पर 15 एकड़ जमीन प्रशासन द्वारा चिह्नित की गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण अस्पताल बनाने से पहले इस कुंड व स्थल का जीर्णोद्धार कराते हुए यहां तक सड़क बनाएगा। कुणाल ने कहा कि यदि अयोध्या और नंदीग्राम के बीच मुख्य मार्ग पर 10 से 15 एकड़ जमीन सुलभ हो गई तो राघव आरोग्य अस्पताल बनाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इससे अस्पताल के आसपास अयोध्या का आध्यात्मिक वातावरण भी रहेगा। जमीन उपलब्ध होने पर दो महीने के अंदर अस्पताल का काम शुरू हो जाएगा। 2022 से अस्पताल आकार लेना शुरू कर देगा। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 100 बेड के राघव आरोग्य अस्पताल में 20 बेड रामनगरी के साधु-संतों के लिए आरक्षित होगा।
उनके अनुसार इस अस्पताल में गरीबों एवं तीर्थ यात्रियों का इलाज रियायती दर पर होगा। 60 वर्ष के ऊपर के लोगों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था होगी। बताया कि बिहार में महावीर मंदिर न्यास की ओर से पहले से ही छह अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही अयोध्या में निशुल्क राम रसोई संचालित है। जिसमें प्रतिदिन एक हजार से अधिक भक्त भोजन करते हैं। महावीर मंदिर न्यास की ओर से राममंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ देने की घोषणा की गई है।