{"_id":"5eca98b48ebc3e90a40793e1","slug":"quarantine-faizabad-news-lko5230107200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रवासी युवकों ने खुद को बाग में किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रवासी युवकों ने खुद को बाग में किया क्वारंटीन
विज्ञापन
मुंबई से वापस आने के बाद गांव के समीप बाग और जंगल में हुए क्वॉरंटीन।
- फोटो : FAIZABAD
बीकापुर। मुंबई से घर वापस आने के बाद दो युवकों ने गांव के बाहर बाग में डेरा जमा लिया है और वहां दोनों युवक परिवार और गांव से दूर रहकर क्वारंटीन होकर पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। बीकापुर के चौरे चंदौली निवासी शिव कुमार यादव (40) और शैलेंद्र यादव (26) मुंबई में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं।
शनिवार को दोनों युवक ट्रेन और बस से बीकापुर पहुंचे। वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। गांव आने के बाद शनिवार शाम को ही उन्होंने अपने परिवार और गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए घर जाने का निर्णय नहीं किया।
परिवार के लोगों द्वारा चारपाई, बर्तन सहित अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था अलग से की गई। उसके बाद दोनों लोग ग्राम पंचायत के समीप चौरे बाजार से पश्चिम बाग में रह रहे हैं। परिवार के लोग चाय और दोनों टाइम भोजन पानी भिजवा देते हैं दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। यहां रहने से उन्हें काफी सुकून मिला है घर पर पूरी तरह होम क्वॉरंटीन का पालन करने में दिक्कत हो सकती थी। खुद के साथ परिवार और गांव के लोगों को भी सुरक्षित रखना है। जिसके चलते उनके द्वारा सावधानी बरती जा रही है।