{"_id":"5eca98af8ebc3e906a219d69","slug":"quarantine-faizabad-news-lko5230106100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी कामगारों के लिए बाग में बनाया अस्थायी क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी कामगारों के लिए बाग में बनाया अस्थायी क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
बीकापुर। वैश्विक महामारी के दौरान दूसरे प्रांतों से घर वापस आ रहे प्रवासी कामगारों के प्रति मानवीय संवेदना और सहानुभूति जताते हुए गांव को सुरक्षित रखने के लिए विकासखंड क्षेत्र के कोछा ग्राम पंचायत के जागरूक लोगों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
गांव के जागरूक लोगों द्वारा परदेश से घर लौटे युवकों के लिए ग्रामीणों द्वारा गांव के समीप बाग में टेंट लगाकर अस्थाई क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जहां करीब एक दर्जन प्रवासी कामगारों को क्वारंटीन किया गया है और सभी लोगों की निशुल्क मदद और सेवा की जा रही है, जिसकी काफी सराहना हो रही है। बनाए गए अस्थाई क्वारंटीन सेंटर में रह रहे परदेशियों का युवा ग्रामीणों द्वारा विशेष ख्याल रखा जा रहा है। परदेश से वापस गांव आए लोग भी ग्रामीणों की मानवीय संवेदना से अभिभूत हैं।
बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोछा के मजरे अहिरन पुरवा गांव में गत दिनों विभिन्न प्रदेश से आए करीब एक दर्जन लोगों के लिए ग्रामीणों ने अस्थाई तौर पर क्वारंटीन सेंटर बनाकर एक मिसाल कायम किया। परदेशियों को कोई परेशानी ना होने पाए इसके लिए ग्रामीणों द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के ही सागर टेंट हाउस के मालिक संजय यादव ने कहा है कि परदेश से आए प्रदेश से आए लोग इस अस्थाई सेंटर में क्वारंटीन किए गए हैं। उनके द्वारा सभी लोगों के लिए निशुल्क लाइट, पंखा, चारपाई बिस्तर का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में बिजली न रहने की दशा में जनरेटर चलाकर लाइट और पंखे चलाकर सेवा प्रदान की जा रही है। परिसर के साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गांव के सभी साथी निस्वार्थ भाव से परदेशियों के सेवा भाव में जुटे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने भी अस्थाई क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर उसमें में रह रहे विभिन्न प्रदेशों से आए करीब एक दर्जन ग्रामीणों से मुलाकात करके सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए फल वितरण किया।