{"_id":"5ebabb618ebc3e90a074f3d3","slug":"quarantine-faizabad-news-lko5212877198","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर भरतकुंड पर घंटों भटकते रहे परदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर भरतकुंड पर घंटों भटकते रहे परदेशी
विज्ञापन
भरतकुंड पर कोरोना जांच कराने आये लोग।
- फोटो : FAIZABAD
मसौधा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतकुंड स्थित क्वारंटीन सेंटर पर बुधवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। यहां विभिन्न प्रांतों से अपने घरों को लौटे करीब पचास परदेशी नौजवान भटकते देखे गए। कोरोना जांच वास्ते क्वारंटीन सेंटर पहुंचे लोगों की कोरोना जांच, स्टैपिंग व थर्मल स्कैनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक भी कर्मचारी दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रहा था। घंटों तक इंतजार में खड़े-खड़े लोगों में अकुलाहट बढ़ती जा रही थी। लोग प्रशासनिक व्यवस्था को कोस रहे थे।
सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे सेंटर पर पहुंची उप जिलाधिकारी सोहावल ज्योति सिंह भी मौके का नजारा देख दंग रहीं। आननफानन उन्होंने थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बुलवाया। सीएचसी मसौधा के चिकित्सा प्रभारी समेत समेत क्वारंटीन सेंटर पर ड्यूटी पर लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को देरी के लिए कड़ी फटकार लगाई।
इस बीच 55 लोगों की थर्मल जांच की गई। बता दें कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतकुंड नंदीग्राम पर नया क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जहां विभिन्न प्रांतों से अपने घरों को लौटे परदेशियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, और राजस्व तथा पंचायत विभाग के कर्मचारियों को परदेशियों की कोरोना जांच व थर्मल स्कैनिंग के लिए ड्यूटी में लगाया गया है।