फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   puja

अयोध्या के त्रेता के ठाकुर मंदिर से मिली हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा

Sat, 07 Nov 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
puja
प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कोशल संग्रहालय को मध्यकालीन हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा मिली है। बलुए प्रस्तर से निर्मित ये प्रतिमा अयोध्या स्वर्ग उद्धार तीर्थ स्थित त्रेता के ठाकुर मंदिर से मिली है। कलात्मक दृष्टि से ये प्रतिमा मंदिरनुमा प्रस्तर खंड पर है। इसमें हनुमान जी के सिर पर मुकुट और कानों में कुंडल की संरचना उकेरी गई है।
विज्ञापन

प्रतिमा के गले में कंठ माला एवं कटि भाग को स्पर्श करता हुआ यज्ञोपवीत निर्मित है। ये प्रतिमा वर्ष 1670 की मानी जा रही है। इस प्रतिमा में करबद्ध मुद्रा के युगल हस्तखंडित हो चुके हैं। इसकी भुजाओं पर बाजूबंद व कलाईयों पर कंगन हैं। स्थनाक स्वरूप में बनी ये प्रतिमा आभूषणों से सुसज्जित है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को कोशल संग्रहालय का निरीक्षण किया और उन्होंने इस प्रतिमा को संग्रहालय की विशेष उपलब्धि बताया। कुलपति ने प्रतिमा का कलात्मक परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि संग्रहालय के विकास के लिए सर्वेक्षण, संरक्षण एवं प्रदर्शन का कार्य अनवरत किया जा रहा है। संग्रहालय के वीथिका सहायक डॉ. देशराज उपाध्याय द्वारा आयोजित सर्वेक्षण कार्यक्रम में इस प्रतिमा की जानकारी हुई और मंदिर के महंत सुनील कुमार मिश्र ने इसके संरक्षण के लिए कोशल संग्रहालय को दान स्वरूप प्रदान किया।
महंत के अनुसार प्राचीनकाल में कन्नौज नरेश राजा जयचंद ने बारहवीं सदी में त्रेता के ठाकुर मंदिर का निर्माण कराया था। इसे मुगलकाल में औरंगजेब ने ध्वस्त कराकर उस स्थान पर मस्जिद का निर्माण करा दिया था। इसके बाद कालू (कुल्लू हिमाचल प्रदेश) के राजा ने पुराने मंदिर से 50 मीटर दूरी पर त्रेता के ठाकुर के नाम पर दूसरे मंदिर का निर्माण कराया।

मंदिर के महंत के दावों की पुष्टि फैजाबाद गजेटियर के पृष्ठ संख्या 353, अवध गजेटियर पृष्ठ सात तथा यूरोपीय यात्रियों के प्रतिवेदन से भी होती है। डच इतिहासकार हंशवेकर (अयोध्या पृष्ठ संख्या 53 व 54 ) ने इसके निर्माण की तिथि वर्ष 1670 बताई है। वर्तमान समय में ये प्रतिमा परिसर के कोशल संग्रहालय में संरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed