फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Protests against poultry farm operations near the school

स्कूल के पास पोल्ट्री फार्म संचालन के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protests against poultry farm operations near the school
अयोध्या। परिेेषदीय विद्यालय के पास संचालित पोल्ट्री फार्म के खिलाफ सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। मामला शिक्षा क्षेत्र हैरिंगटनगंज के चंदीपुर नगहरा ग्राम पंचायत का है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदीपुर नगहरा के पास करीब दो माह पूर्व पोल्ट्री फार्म का संचालन शुरू किया गया है। आरोप है कि पोल्ट्री फार्म मानक के विपरीत संचालित किया जा रहा है। शुरू से ही ग्रामीणों द्वारा पोल्ट्री फार्म खोलने का विरोध किया जाता रहा मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कुछ दिनों से प्राथमिक विद्यालय के कई बच्चे बीमार पड़ने लगे। विद्यालय में पढ़ने वाले अंजू, कृष्णा, किशन, मंजू, रोशनी आदि बच्चे उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित हैं। अभिभावकों का कहना है कि पोल्ट्री फार्म विद्यालय के नजदीक होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं और पूरे गांव में प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म नहीं हटाए जाने के चलते लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। सोमवार को स्कूल खुला लेकिन कोई बच्चा नहीं आया। पूर्वाह्न 11 बजे अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रधानाध्यापक देव नारायण यादव ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम बीकापुर को दी। हल्का लेखपाल सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों ने समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित शिकायत पत्र प्रधानाध्यापक को दिया है।

वीर बहादुर सिंह, नीरज यादव, अरविंद सिंह, रामआसरेे, रीता, अमर बहादुर सिंह, रामनाथ, विकास, सुदर्शन, रंजीत आदि अभिभावक और ग्रामीणों का कहना हैै कि एसडीएम और डीएम से भी मामले की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed