फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन, 50 नेता गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मंगलवार को लोगों ने विरोध जताया। सपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

वहीं, साकेत महाविद्यालय में भी छात्रसंघ अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस व सपा के 20-20 कार्यकर्ताओं व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए बिना अनुमति जुलूस व विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि संदिग्ध लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जनपद अयोध्या में बिना अनुमति जुलूस व विरोध प्रदर्शन आदि न आयोजित किया जाए, ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि उपद्रव की स्थिति पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री जैसे लेख, फोटो, वीडियो डालेगा या उसे फारवर्ड करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या हरकत की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद करीब 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन ले गए, जहां उन्हें शाम को रिहा कर दिया गया।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा देश में छात्रों पर इस सरकार द्वारा पुलिस के दम पर किया जा रहा अत्याचार नाकाबिले बर्दाश्त है।
कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संविधान विरोधी है। महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा काले कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलाकर भाजपा ने अपनी मानसिकता उजागर कर दी है। एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भाजपा देश को कहां लेना चाहती है यह बात किसी से छुपी नहीं है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, मोहम्मद शरीफ, संजय तिवारी, रणजीत सिंह, वेद सिंह कमल, छविराज यादव, हरे कृष्ण गुप्ता, बसंत मिश्र, उमेश उपाध्याय, दिनेश यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
सपा नेताओं को घर से लिया हिरासत में
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सपाइयों को पुलिस ने प्रदर्शन नहीं करने दिया। पुलिस ने प्रदर्शन करने की घोषणा करने वाले समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल समेत करीब 15 कार्यकर्ताओं को उनके घर से ही हिरासत में ले लिया। राहुल ने बताया कि आज पूरे हिंदुस्तान में छात्रों-नौजवानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है,
छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई हिरासत में
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना देने की कोशिश कर रहे छात्रों को पुलिस बल ने खदेड़ दिया। मौके से छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

मंगलवार को साकेत छात्रसंघ के अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव महाविद्यालय परिसर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरने की तैयारी में थे, उससे पहले ही पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष सहित अन्य कई छात्रनेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान छात्रनेताओं एवं पुलिस बल में तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस बल को छात्रों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। छात्रसंघ अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून व जामिया में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मे हम प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमारे ऊपर लाठियां भांजी और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed