फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest against police

ईंट-भट्ठा व्यवसाई व सिपाही में मारपीट, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Thu, 08 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest against police
विवाद के बाद तारुन थाने में मामले को शांत करवाते सीओ व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
तारुन। बैंक ऑफ बड़ौदा रामपुरभगन में पैसा जमा करने गए ईंट भट्ठा व्यवसायी की पुलिस से बैंक में कहासुनी के बाद हाथापाई भी हो गयी, जिस पर व्यवसायी युवक को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस पर युवक की निर्मम पिटाई और व्यवसायी पर पुलिस की वर्दी फाड़ने व मारपीट करने का आरोप है। जानकारी होने पर सैकड़ों लोग थाने पर एकत्रित हो गये और पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर घंटों तक हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

मामले की नजाकत को भांपकर प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिये कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। सिपाही तथा युवक का मेडिकल कराया गया।
रामपुरभगन भगन निवासी राधेश्याम वर्मा का पुत्र धर्मेंद्र वर्मा गुरुवार सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा रामपुर भगन में पैसे जमा करने गया था। इसी दौरान बैंक ड्यूटी कर रहे चौकी रामपुरभगन पर तैनात सिपाही आनंद प्रकाश से आगंतुक रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि व्यवसायी धर्मेंद्र ने सिपाही के साथ बैंक में मारपीट कर वर्दी फाड़ दिया। जिस पर वहां पर मौजूद और सिपाही युवक को पकड़कर थाने ले आए।
पिता राधेश्याम व उनके चाचा हंसमणि वर्मा का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष युवक को थाने के अंदर बेरहमी से पिटाई कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस युवक की इस कदर बेरहमी से पिटाई कर रही थी कि थाने के सामने से आ जा रहे राहगीरों का तांता लग गया।
इसकी जानकारी क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गये और पुलिस की कार्य शैली के प्रति आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। करीब चार घंटे तक पुलिस व ग्रामीणों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
ग्रामीणों की मांग थी कि निर्दोष युवक को रिहा किया जाए लेकिन पुलिस ग्रामीणों की बातों पर कोई तवज्जो नहीं दिय और सिपाही आनंद प्रकाश की तहरीर पर युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी युवक के जेल भेजने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर पुलिस व भाजपाइयों, व्यापार मंडल के बीच सड़क पर झड़प हो गई। नेताओं का आरोप था कि पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पर डॉक्टरी कराने के बजाय सीधे जेल ले जा रही थी।
दोनों पक्षों में तीखी झड़प के बाद पुलिस बैकफुट आ गई और युवक को सीएचसी ले गई। वहां पर मौजूद डॉक्टर फिरोज अहमद ने गंभीर चोट होने के कारण रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने सिपाही आनंद प्रकाश की पिटाई कर वर्दी भी फाड़ दिया था, जिससे के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।

पांच घंटे तक छावनी में तब्दील रहा थाना तारून
बेकसूर युवा व्यवसायी की निर्मम पिटाई को लेकर शांत व्यवस्था बनाये रखने के लिये तारुन थाना पांच घंटों तक पुलिस छावनी में तब्दील रह और प्रदर्शनकारियों पर अपना खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने कुछ देर तक पैदल मार्च किया। तारुन थाना क्षेत्र में चल रही सभी डायल 100 के अलावा बीकापुर, हैदरगंज, महराजगंज की पुलिस फोर्स मौके पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed