{"_id":"5d87bd148ebc3e0181672564","slug":"protest-again-pak-faizabad-news-lko4829828159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधी समाज ने पाक पीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधी समाज ने पाक पीएम का फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले, धर्मस्थलों पर पथराव, मेडिकल छात्रा डॉ. नम्रता चंदानी की हत्या व मानवाधिकार की हो रही अवहेलना से आक्रोशित सिंधी समाज के लोगों ने रविवार को मौन जुलूस निकाला। बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। तेज बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग जुटे।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया वरियल दास नानवानी व मेवल दास के नेतृत्व में समस्त 17 पंचायत के मुखिया सहित सिंधु सेवा समिति, भक्त प्रहलाद सेवा समिति, सिंधी स्नातक मंच, सिंधु लेडीज क्लब, सिंधु महिला परिवार, भारतीय सिंधु सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने रविवार को मौन जुलूस निकाला।
संत नवल दरबार से प्रारंभ हुए जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में ...पाकिस्तान आतंकवाद का शरणदाता है, इमरान खान मुर्दाबाद, हिंदुओं पर हमले बंद करो, डॉ. नम्रता चंदानी के हत्यारों को गिरफ्तार करो, जबरन धर्मांतरण बंद करो, जैसे नारे लिखी हुईं तख्तियां लिए थे।
विज्ञापन
रामनगर से निकला जुलूस फतेहगंज चौराहा पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया, यहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर अर्पित गुप्ता व सीओ सिटी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
फतेहगंज पर सभा में बरियल दास, विश्व प्रकश रूप, ओम मोटवानी, गिरधारी चावला आदि ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को भारत सरकार विश्व के मंच पर उजागर करें।