{"_id":"63bb1003478ed4103e55f421","slug":"prisioner-free-faizabad-news-lko6657117149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 98 साल की उम्र में जेल से रिहा हुआ बुजुर्ग, कोई नहीं आया लेने, जेल अधीक्षक ने की मदद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 98 साल की उम्र में जेल से रिहा हुआ बुजुर्ग, कोई नहीं आया लेने, जेल अधीक्षक ने की मदद, वीडियो वायरल
Tue, 10 Jan 2023 04:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:53 PM IST
सार
98 साल के बुजुर्ग की जेल से रिहाई पर उसे कोई लेने नहीं आया। इस पर जेल कर्मियों ने सहृदयता दिखाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रिहा हुए 98 वर्षीय कैदी को कंबल सहित अन्य सामान देते जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारागार अधीक्षक शशिकांत मिश्र की पहल पर मंडल कारागार में निरुद्ध 98 वर्षीय बंदी रामसूरत की रिहाई के तय जुर्माना साढ़े 11 हजार रुपए समाजसेवी शैलेंद्र मोहन मिश्र उर्फ छोटे ने जमा कराया, जिसके बाद उनको रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
उनकी रिहाई पर कोई भी उन्हें लेने नहीं आया जिस पर जेल कर्मियों ने सहृदयता दिखाई। जेल अधीक्षक ने उनके लिए ठंड से बचने के पूरे इंतजाम किए और फिर अपनी गाड़ी से बुजुर्ग को उनके गंतव्य तक छोड़ दिया। बुजुर्ग की रिहाई और पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने बताया कि श्रीबाबा रघुनाथ दास जी की बड़ी छावनी अयोध्या के पुजारी व तत्कालीन महंत कौशल किशोर दास जी के शिष्य रामसूरत (98) को वर्ष 2019 में न्यायालय द्वारा कुमारगंज में हुई एक मारपीट के मामले में पांच वर्ष की सजा से दंडित किया गया था।
विज्ञापन
परहित सरिस धर्म नहीं भाई . 98 वर्षीय श्री रामसूरत जी की रिहाई पर लेने कोई नहीं आया . अधीक्षक जिला जेल अयोध्या श्री शशिकांत मिश्र पुत्रवत अपनी गाड़ी से घर भेजते हुए . @rashtrapatibhvn @narendramodi @myogiadityanath @dharmindia51 pic.twitter.com/qesldPhwBB
— DG PRISONS U.P (@DgPrisons) January 8, 2023
न्यायालय द्वारा उक्त बंदी का रिहाई आदेश दिनांक आठ अगस्त 2022 को कारागार पर भेजा गया था, परंतु उस समय वह कोविड-19 के अंतर्गत 90 दिन की विशेष पैरोल पर थे। इस कारण रिहाई आदेश को 10 अक्तूबर 2022 को न्यायालय वापस कर दिया गया।
बताया कि सात जनवरी 2023 को न्यायालय को पत्र लिखकर बंदी रामसूरत की रिहाई आदेश पुन: भेजने का अनुरोध किया गया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए न्यायालय द्वारा उक्त बंदी का रिहाई आदेश कारागार पर भेज दिया गया।
इसके बाद उनके अनुरोध पर भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी शैलेंद्र मोहन मिश्र उर्फ छोटे द्वारा उक्त बंदी का जुर्माना 11,500 रुपए जमाकर रिहा कराया गया। बताया कि उक्त वृद्ध बंदी को जेल में उनका जमा धन वापस कर कार द्वारा उनके मंदिर तक भेजा गया।