{"_id":"7b0b02125905342d23af5f20d44c4f73","slug":"principal-secretory-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन न देने पर भड़के प्रमुख सचिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन न देने पर भड़के प्रमुख सचिव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
समग्र गांव दशरथपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव लघु सिंचाई चंद्रप्रकाश के सामने शिकायतों का अंबार लग गया। आवेदन के बाद भी बिजली कनेक्शन न देने पर उन्होंने एक्सईएन को जमकर फटकारा। प्रमुख सचिव ने शुक्रवार गांव में हुए नाला निर्माण, सीसी मार्ग, लोहिया आवास, शौचालय आदि का निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक स्कूल में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
चौपाल में किसमता ने आवेदन पत्र जमा करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं देने की शिकायत करने पर प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय एसपी यादव को जमकर फटकारा और तत्काल कनेक्शन दें। उन्होंने चौपाल में बेरोजगारी को दूर करने के लिए पशुपालन, मतस्य पालन सहित अन्य रोजगार परक कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की चौपाल में श्री प्रकाश ने कहा कि किसानों को अपनी मिट्टी के जांच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी आपसे अवैध धन की मांग करे या कार्य करने में आनाकानी करे तो आप उसके भ्रष्टाचार की शिकायत करें। ग्रामीणों ने गांव में राजकीय नलकूप नहीं होने की शिकायत की तो प्रमुख सचिव ने नि:शुल्क बोरिंग करवाने को कहा।
विज्ञापन
चौपाल में प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजना का लाभ ग्रामीण उठा कर अपनी तरक्की कर सकते हैं। दर्जनों किसानों ने गेहूं राहत का चेक नही मिलने की शिकायत पर कहा कि यहां के अधिकारी इसे देखेंगे।