फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   President

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट

Wed, 18 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
President
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या दौरे को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। राष्ट्रपति आगामी 29 अगस्त को प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। वे यहां करीब चार घंटे तक रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ मंदिरों में दर्शन, पूजन भी करेंगे। ऐसे में खुफिया विभाग की टीम सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक के आसपास रहने वालों का ब्यौरा जुटाने में लगी हुई है। राष्ट्रपति जिस रास्ते से होकर गुजरेंगे व कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों पर खुफिया विभाग की पैनी नजर है। एलआईयू की टीम इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, उनके रिश्तेदारों का भी ब्यौरा जुटा रही है।
विज्ञापन

टीम इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के आचरण की भी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। मकानों से लेकर होटल, धर्मशाला आदि की सूची तैयारी की जा रही है। इसके लिए एलआईयू की कई टीमें अयोध्या में ब्यौरा जुटाने में लगी हुई हैं। रेलवे स्टेशन अयोध्या के आसपास की कालोनियों, मुख्य मार्ग पर सहित रामजन्मभूमि क्षेत्र में रहने वाले लोगों का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। एलआईयू के साथ आईबी व केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट पर हैं। सुरक्षा में कमी न रह जाए, इसलिए खुफिया विभाग की अलग-अलग टीमें सुरक्षा का खाका तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति जिस रास्ते से होकर कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे वह रास्ता पूर्व संध्या से ही सील कर दिया जाएगा, कई जगह रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही रामकथा पार्क में वे रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। रामजन्मभूमि में भी राष्ट्रपति के पूजन कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed