फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations complete to deal with Omicron - Jai Pratap Singh

ओमिक्रॉन से निपटने को तैयारियां पूरी-जय प्रताप सिंह

Tue, 28 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete to deal with Omicron - Jai Pratap Singh
गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समापन पर लगे शिविर पर आयोजित कार्यक्रम में मंचस्थ स्वास - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राष्ट्रीय मेडिको ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रारंभ की गई गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समापन अवसर पर सोमवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न रोगों के करीब 25 सौ मरीजों ने जांच, उपचार कराने के साथ-साथ दवाएं प्राप्त कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से लड़ने की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

प्राप्त हो रही सूचनाओं के आधार पर सभी तैयारियों का मॉकड्रिल के माध्यम से परीक्षण किया जा रहा है। सभी 550 ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर, पीआईसीयू के साथ-साथ मैन पावर की भी समस्त तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन दो लाख लोगों की जांच हो रही है। प्रतिदिन 12 से 15 लाख तक टीकाकरण भी किया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना कंट्रोल कमांड सेंटर के साथ ही निगरानी समिति, आरआरटी आदि को सक्रिय किया गया है।
बाहर से आने वालों की सूचना प्राप्त होते ही उनकी जांच, कांटेक्ट ट्रेसिंग आदि प्रक्रियाएं प्रारंभ होंगी। कहा कि गाजियाबाद में ओमिक्रॉन के दो केस मिले थे, जो ठीक हो गए हैं। एक मामला और मिला है, वह नियंत्रण में है।
कहा कि 57 जिलों में सीटी स्कैन लग चुका है। शेष जिलों में भी सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स-रे मशीन लग रही है। 13 जनपदों में डायलिसिस की व्यवस्था भी होगी।
डॉक्टर की कमी पहले थी, जिसे दूर करते हुए 620 विशेषज्ञों को सीएचसी पर सीधे तैनात किया जा रहा है। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिविर में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आए हुए चिकित्सकों ने अपने अनुभव मंच से साझा किए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने स्वास्थ्य यात्रा की योजना एवं शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
संयोजक डॉ. एमएल के भट्ट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए वृत्त प्रस्तुत किया। डॉ. प्रभात ने खंड स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं की व्याख्या की। संगठन मंत्री अनिल ने गांवों में चिकित्सा के प्रारूप में चिकित्सकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 25 सौ मरीजों ने इलाज करवाया। शिविर में एसीएमओ डॉ. अजय मोहन, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डीपीए महामंत्री डॉ. योगेंद्र त्रिपाठी, डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. रीना शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed