{"_id":"629266b907498174f05b0dca","slug":"preparation-to-send-the-delimitation-report-to-the-government-faizabad-news-lko6326934169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में नगर निगम सहित दो नगर पंचायतों में वार्डों का परिसीमन कराया जा रहा है। इन दिनों परिसीमन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब परिसीमन की रिपोर्ट निकायों से मंगाकर शासन को भेजे जाने की तैयारी है।
दो नगर पंचायतों खिरौनी (सुचित्तागंज) व कुमारगंज का सृजन किया गया है जबकि नगर निगम पहले से है। दो साल पहले इसका सीमा विस्तार किया गया। शासन के निर्देश पर नगर निगम में वार्डों का पुनर्गठन किया जा रहा है तो दोनों नगर पंचायतों में नए सिरे से वार्डों का गठन किया जा रहा है। नगर निगम में वार्डों की संख्या पहले की 60 ही रहेगी।
नगर पंचायत खिरौनी में 15 व कुमारगंज में 13 वार्ड प्रस्तावित हैं। मानक के अनुसार इन वार्डों की मैपिंग का काम पूरा हो गया। सन 2011 की जनगणना के अनुसार वार्डों की जनसंख्या का निर्धारण किए जाने का काम चल रहा है। हालांकि शासन से परिसीमन के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो गई है। प्रशासन अब इसे पूरा करके रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में है। जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को भेज दी जाएगी।