फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparation to cancel the licenses of recovered weapons

Ayodhya News: बरामद असलहों के लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी

Thu, 07 Dec 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 07 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Preparation to cancel the licenses of recovered weapons
विवेक हत्याकांड: अबनपुर सरोहा गांव में दोनों पक्षों के घर पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। थाना पूराकलंदर के अबनपुर सरोहा गांव में हुए विवेक सिंह हत्याकांड में पुलिस अब बरामद असलहों के लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी में है। गांव में अभी भी दोनों पक्षों के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर विवेक की प्रत्नी शालू को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अबनपुर सरोहा में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह ने पत्नी की लाइसेंसी रिपीटर से गांव के विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। छर्रे लगने से दो लोग घायल भी हो गए थे। पुलिस ने अभिषेक सिंह, विवेक सिंह उर्फ टिंकू, शिवशक्ति सिंह व मनोज कुमार सिंह के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके पास से दो रिपीटर, एक रायफल व एक पिस्टल के अलावा तीन लग्जरी वाहन भी बरामद हुए। पुलिस ने इन सभी असलहों को फोेरेंसिक जांच के लिए भेजा है। अब पुलिस जांच के उपरांत इन सभी असलहों के लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी में हैं। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस बल तैनात है। असलहों के लाइसेंस को लेकर जांच की जा रही है। जांच के उपरांत निरस्तीकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि बुधवार की शाम सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed