{"_id":"5f247d828ebc3e63de133f66","slug":"prasad-of-bhoomi-poojan-will-be-distributed-in-religious-places-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के धार्मिक स्थलों में बंटेगा भूमि पूजन का प्रसाद, तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के धार्मिक स्थलों में बंटेगा भूमि पूजन का प्रसाद, तैयारी जोरों पर
Sat, 01 Aug 2020 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रसाद की पैकिंग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर भूमि पूजन अनुष्ठान का प्रसाद देशभर के धार्मिक स्थलों में बांटने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए मणिरामदास की छावनी में भूमि पूजन के लिए 1 लाख 11 हजार लड्डू बनने का काम शुरू हो गया है। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है।
यह प्रसाद देवराहा बाबा स्थल से जुड़े अनुयायी बनवा रहे हैं। इन लड्डुओं को भूमि पूजन के दिन अयोध्या धाम व कई तीर्थ क्षेत्रों में वितरित किए जाएगा। भूमि पूजन के दिन 111 थाल में सजे लड्डू को रामलला के दरबार में भजा जाएगा।
श्री मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट के परिसर में प्रसाद की तैयारी में कारीगर जुटे हुए हैं। तीन प्रकार के डिब्बों में प्रसाद को पैक किया जा रहा है। 5, 11 और 21 पीस की क्षमता वाले स्टील के डिब्बों में लड्डू रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हाथों रामलला को यह प्रसाद चढ़ाया जाएगा। देवराहा हंस बाबा के सेवक तुषार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था जुड़ी है।
कोरोना काल में नियमों की प्रतिबद्धता के चलते दिव्य अनुष्ठान में हमें शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है। भूमि पूजन के अनुष्ठान का प्रसाद देवराहा हंस बाबा की ओर से सभी को पहुंचाया जाएगा ।