फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PR began house-to-house

घर-घर शुरू हुआ जनसंपर्क

Sun, 29 Nov 2015 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 29 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में तीन ब्लॉकों सोहावल, रुदौली और मवई में मंगलवार को साढ़े चार लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। रविवार शाम से गांवों में जनसंपर्क शुरू हो गया है। इसी के साथ मतदाताओं के लुभाने के लिए दावतों खास कर दारू परोसने का दौर भी पूरे रौ में है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत चुुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान 1 दिसंबर को होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टिंयों का गठन करके प्रशिक्षण दे दिया गया है। मजिस्ट्रेटों के साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। सोहावल, रुदौली और मवई विकासखंड क्षेत्र में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ही वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं। मतदान के लिए रविवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। रुदौली और मवई विकास खंड में एक दिसम्बर को होने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव मे रुदौली में 117 मवई मे 68 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। जिनमें रुदौली मे 291 बूथ ओर मवई मे 191 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



तहसीलदार अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रुदौली मे अतिसंवेदनशील प्लस में इचौलिया, भेलसर, जमुनियामउ, पकडिया गांव हैं जबकि अतिसंवेदनशील में रौजागांव, अल्हवाना, तालगांव, ऐहार, मीसा, पारापहाडपुर हैं। संवेदनशील में फिरोजपुर, पवारान कोटरा, खण्डपिपरा करीमपुर, अख्तियारपुर, अमराईगांव,बारी, मुजफरपुर, फिरोजपुर मख्दूमी मीरमउ, बनमउ शामिल हैं। वहीं मवई में अतिसंवेदन शील प्लस में भटमउ नरायनपुर मख्दूमपुर, अति संवेदनशील में पचलौ और कसारी संवेनदशील में सुल्तानपुर, बीबीपुर, सैमसी, मोहम्मदपुर दाउदपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed