{"_id":"5d261e818ebc3e6d1a13d9f4","slug":"power-cut-faizabad-news-lko469963953","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बिजली गुल, हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बिजली गुल, हाहाकार
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में बुधवार को बिजली गुल रही। इस बीच जेनरेटर चलाया गया, लेकिन उसमें भी तकनीकी खामियां आ गईं। जिससे करीब आधा घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और ओपीडी, इमरजेंसी सहित तमाम सेवाएं बाधित रही। साथ ही वार्डों में घना अंधेरा छा गया।
लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के साथ 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले जिला अस्पताल में भी बिजली गुल हो गई। अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में जेनरेटर चलाया, जो अधिक समय तक लोड सहन नहीं कर सका। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक बिजली गुल हो गई।
इस बीच इमरजेंसी, ओपीडी सहित वार्डों में अंधेरा छा गया। तमाम जांचें भी रुक गईं। इमरजेंसी में तो टार्च की रोशनी में इलाज शुरू किया गया। वार्डों में अंधेरा छाने से मरीज व तीमारदार व्याकुल हो गए।
विज्ञापन
कुछ मरीज व तीमारदार निकलकर बाहर पहुंच गए। ओपीडी में भी चिकित्सक अंधेरे में इलाज करने को विवश हुए। करीब आधा घंटा बाद जेनरेटर चलने पर आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि कुछ गड़बड़ी की वजह से थोड़ी देर जनरेटर बंद किया गया था, शीघ्र ही आपूर्ति बहाल हुई।