{"_id":"5d12574b8ebc3e3cc4714d5d","slug":"power-cut-faizabad-news-lko4671676196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबी रही 50 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबी रही 50 हजार आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उपकेंद्रों में आई तकनीकी खराबी से शहर की करीब 50 हजार आबादी सोमवार रात बिजली संकट से जूझी। कई मोहल्ले में पूरी रात बिजली नहीं आई।
खास तौर पर अमानीगंज, चौक व देवकाली उपकेंद्र के कई इलाकों में रात भर बिजली संकट बना रहा। इससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
बिजली खपत बढ़ने से सोमवार रात शहर के अमानीगंज, देवकाली व चौक समेत कई उपकेंद्रों में तकनीकी फाल्ट आ गई। इस वजह से इन उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में रात भर बिजली नहीं आई।
हालांकि पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी भी फाल्ट दुरुस्त करने के लिए रातभर जूझते रहे लेकिन रात नौ बजे गुल हुई बत्ती मंगलवार भोर चार बजे ही आ सकी।
मंगलवार की सुबह कुछ देर आपूर्ति सुचारु रही लेकिन इसके बाद फिर से कटौती हुई। उपकेंद्र अमानीगंज, देवकाली, चौक, लालबाग, सहादतगंज, कौशलपुर समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में दिनभर बिजली की आंख मिचौली चली।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने कहना है कि बारिश होने के कारण फाल्ट की समस्याएं बढ़ी हैं। इसको दुरुस्त कराया जा रहा है।