फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   postel department

डाकघर में खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

Wed, 02 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
postel department
अयोध्या। कोरोना संक्रमण काल में आमजन को सहूलियत देने के मकसद से डाक विभाग ने कॉमन सर्विस सेंटर की व्यवस्था शुरू है। प्रधान डाकघर में खुले इस सेंटर में जनोपयोगी 73 प्रकार की सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। लखनऊ जीपीओ में इसे आरंभ करने के बाद अन्य प्रधान डाकघरों में भी इसे शुरू किया गया है।
विज्ञापन

निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अब डाकघर से एक ही छत के नीचे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की पब्लिक से जुड़ी कॉमन सर्विस की 73 सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में जीपीओ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, अकबरपुर प्रधान डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर आरंभ हो गए हैं। शीघ्र ही इसे एलएसजी लेवल तक के अन्य चयनित डाकघरों और चुनिंदा शाखा डाकघरों में भी आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इसमें डिजिटल सेवा पोर्टल के अंतर्गत 14, इलेक्शन पोर्टल के अंतर्गत 5, लेबर सर्विस के अंतर्गत 3, पेंशन सेवा के अंतर्गत 2, एंप्लॉयमेंट सर्विस में 3, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में विभिन्न राज्य सरकारों की 16, अन्य गवर्नमेंट टू कस्टमर सेवाओं में 4, टूर एवं ट्रेवल्स की 7, फास्ट टैग की 4, एजुकेशन सर्विसेज की 7, बैंकिग सेवाओं में 10, बीमा में 3, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 7 और आईटी रिटर्न संबंधित 4 सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सब सेवाओं के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

मिलेंगी ये सेवाएं
पैन कार्ड आवेदन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एफएसएसएआई लाइसेंस रजिस्ट्रेशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, लेबर रजिस्ट्रेशन, नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस), जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन, पीएम आवास योजना का आवेदन, ई-चालान, ई-स्टॉंप, ई-वाहन ट्रांसपोर्ट सर्विस, हवाई टिकट, बस टिकट, ऑन लाइन एडमिशन, टैली साफ्टवेयर रजिस्ट्रेशन, आईटीआई रजिस्ट्रेशन, जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज, लेबर सर्टिफिकेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed