फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   poor blanket supply

कंबल की क्वालिटी खराब, टेंडर रद

Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
poor blanket supply
अयोध्या। नगर में कड़ाके की पड़ रही ठंड के बाद भी नगर के गरीब तबकों को वितरित होने वाले कंबल वितरण की प्रक्रिया फिर लटक गई है। नगर निगम में वितरण को आए छह हजार कंबल क्वालिटी में खराब पाए गए हैं। इसका खुलासा नगर निगम की परीक्षण टीम ने किया है।
विज्ञापन

परीक्षण में पाया गया है कि कंबल का वजन धुलने के बाद मात्र 1.5 किलो से कम का बचा है जबकि मानक के अनुरूप यह 2.20 किलो का होना चाहिए। इसमें नगर निगम प्रशासन ने क्रय एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूरी खरीद प्रक्रिया को रद कर दिया गया है। साथ ही क्रय एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए प्राथमिकी दर्ज किए जाने के निर्देश भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने कड़ाके की पड़ रही ठंड में नगर के गरीब तबकों व जरूरतमंदों के लिए छह हजार कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए पूर्व में जारी प्रक्रिया के अनुसार टेंडर जारी करते हुए जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने का निर्णय लिया गया। शनिवार शाम को क्रय एजेंसी ने छह हजार कंबल नगर निगम के तिलक हॉल में पहुंचा दिया। नगर निगम प्रशासन ने कंबल मिलने के उपरांत इसका परीक्षण शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पाया गया है कि कंबल मानक के अनुरूप नहीं हैं। परीक्षण के दौरान जब कंबल को धोया गया तो इसका वजन मात्र डेढ़ किलो रह गया। इस पर नगर निगम प्रशासन ने संबंधित क्रय एजेंसी को खराब क्वालिटी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही क्रय एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने व अपने कंबल तुरंत हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही संबंधित क्रय एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कंबल क्रय के लिए बनी समिति
कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों व गरीब वर्ग के लोगों तक तुरंत कंबल पहुंचाने के लिए क्रय समिति गठित कर दी है। समिति में निर्माण, विविध कर व स्वास्थ्य विभाग के लोगों को मानक के अनुरूप कंबल खरीदने वाली संस्था का चयन करना है। साथ ही पूरी प्रक्रिया दो से तीन दिन में पूर्ण की जानी है कि एक सप्ताह में कंबल वितरण का कार्य शुरू हो जाए

नगर निगम क्षेत्र में गरीबों को वितरित होने वाले कंबल की क्वालिटी काफी रद्दी पाई गई है। संबंधित क्रय एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ब्लैक लिस्ट किए जाने व प्राथमिकी की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही नगर निगम में एक क्रय समिति गठित करते हुए एक सप्ताह में कंबल वितरण का कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-विशाल सिंह नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed