{"_id":"ea3e28849d63939998ee514dc1d14d99","slug":"polling-parties-reached-second-phase-of-elections-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियां पहुंची, दूसरे चरण का चुनाव आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियां पहुंची, दूसरे चरण का चुनाव आज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं।
सोहावल, रुदौली और मवई ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान पद के 1908 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3423 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को चार लाख 68 हजार मतदाता करेंगे।
मतदान के दौरान इस बार पहले चरण की अपेक्षा सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे दिन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर गहमागहमी रही।
डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मोहित गुप्ता ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बारे में जानकारी ली। शाम को बताया कि पोलिंग पार्टियां बूथों तक पहुंच गई हैं।
मतदान में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोहावल व रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र में दूसरे चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
मंगलवार को मतदान कराने की तैयारी है। ब्लॉक के निर्धारित स्थलों के काउंटरों से चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियों रवाना हो गईं। उन्हें मतदेय स्थलों पर पहुंचाने के लिए वाहनों की यहां लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पहुंचे अफसरों ने परिसर में यहीं की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। काउंटरों के निरीक्षण के साथ ही कर्मचारियों से बैलेट पेपर व अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था देखी।
उन्हें शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिया। तीनों ब्लॉकों में मंगलवार को प्रधान पद के 1908 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3423 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा।
सोहावल की 62 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रुदौली के 97 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 814 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि मवई में 55 ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 457 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। बूथों पर पहुंचने की जानकारी मजिस्ट्रेटों के जरिए प्राप्त कराई जा रही है।