फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Political situation and strategy changed after survey

सियासी हालात और सर्वे के बाद बदली गई रणनीति

Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Political situation and strategy changed after survey
अयोध्या। राजनीति के लिए चुनाव के बजाय सत्ता के लिए चुनाव के तहत रणनीति बदले जाने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम गोरखपुर से घोषित किए जाने को इसी का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन

सूची जारी होने के कुछ दिन पहले अयोध्या में हुए सर्वे और बदलते सियासी हालात के बाद योगी का नाम गोरखपुर से घोषित किया गया। अब अयोध्या विधानसभा के लिए एक कद्दावर नेता का नाम सत्ता के गलियारे चल रहा है।
विज्ञापन

सियासत के लिए पावर हाउस मानी जाने वाली अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री का नाम कई महीनों से चर्चा में था। उनका अयोध्या से प्रत्याशी होना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन भाजपा की पहली सूची में बाबा का नाम गोरखपुर से घोषित किए जाने के बाद सियासी पंडितों को भी झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के प्रति आश्वस्त होने के बावजूद बाबा को अयोध्या से नहीं उतारा गया। इसे सियासत का बड़ा झटका कहा गया। अयोध्या में इसका रिएक्शन भी महसूस किया गया। स्वाभाविक है कि इसके पीछे बड़ा सियासी खेल है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा की पहली सूची जारी होने के पांच-छह दिन पहले एक गोपनीय टीम ने अयोध्या का सर्वे किया था। यह टीम न तो सरकारी थी और न ही भाजपा संगठन की।
इस टीम के सदस्यों ने कुछ खास लोगों और संघ के एक बड़े आनुषांगिक संगठन के लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में शामिल एक विश्वस्त सूत्र के मुताबिक बाबा के चुनाव को अस्तित्व की लड़ाई के रूप में लिए जाने की चर्चा तक हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री की जीत के प्रति सभी आश्वस्त भी थे। चुनाव के पूर्व और चुनाव के बाद की स्थितियों पर चर्चा की गई। नए सिरे से बाबा की कार्यप्रणाली के मुताबिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। टीम यहां से रिपोर्ट लेकर चली गई।
इसके बाद सूबे में सियासी हालात तेजी से बदले, सत्ता पर सियासी दबाव बनाने की कोशिश की गई। बाबा का नाम अयोध्या की बजाए गोरखपुर सेे चुनाव लड़ने के लिए सामने आया।
अयोध्या में राम मंदिर के लिए लंबी लड़ाई के बाद राम लला के मंदिर निर्माण के दौर में हो रहे विधानसभा चुनाव के मैदान में बाबा नहीं तो दूसरा कौन! क्योंकि बाबा का नाम आने के बाद यहां का सियासी तापमान चढ़ चुका है।
अयोध्या की सीट भाजपा के लिए हमेशा से अहम रही है। बाबा के गोरखपुर से उतरने के बाद पूर्वांचल को साधने की कोशिश है तो अयोध्या के जरिए मध्य के दो-तीन मंडलों को साधने की कोशिश हो सकती है।
यह सत्ता के गलियारे में भाजपा संगठन में बड़े पद के साथ जनप्रतिनिधि रहे और पिछड़ा वर्ग के एक बड़े नेता का नाम अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए तेजी से चर्चा में उभरने से इसका संकेत मिलता है।
अचानक यह नाम फलक पर आया है। संकेत साफ है कि बाबा के जरिए पूर्वांचल को साधने की कोशिश है तो अयोध्या के जरिए बदले सियासी हालात को काबू में रखने के लिए अयोध्या मंडल के साथ आसपास के जिलों को साधने की कोशिश हो सकती है।
राजनीति के जानकारों का कहना है कि इसके अलावा भी कुछ ऐसे नाम आ सकते हैं जिससे इस क्षेत्र में पार्टी को सियासी लाभ मिल सके। पुरानी पीढ़ी के राजनीति से जुड़े खुशीराम पांडेय कहते है कि चुनाव में केवल एक सीट को नजर में नहीं रखा जाता है।

एक प्रत्याशी के जरिए आसपास की सीटों पर भी इसके प्रभाव का आंकलन करके उतारा जाता है। अयोध्या से जो भी प्रत्याशी होगा, वह अयोध्या की संस्कृति के अनुकूल होगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता राम पाल शर्मा कहते हैं कि यह अयोध्या है। यहां से ऐसा प्रत्याशी होना चाहिए जिसका असर आसपास की सीटों के साथ कई जिलों तक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed