{"_id":"5e3aff278ebc3ee5a85f44f5","slug":"police-faizabad-news-lko50688983","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना रौनाही पुलिस ने गांव रौनाही में सरयू नदी के किनारे एक घर में छापेमारी कर वहां से करीब 5 क्विंटल 75 किग्रा. वध प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों व वध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद किए हैं।
वहीं, दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई संतोष मौर्या व उनकी टीम ने मंगलवार को रौनाही गांव में सरयू नदी के किनारे रहने वाले जाबिर के घर पर छापेमारी की। मौके पर वध प्रतिबंधित पशु का मांस बिक्री करते हुए पाया गया।
मौके से पुलिस ने 5 क्विंटल 75 किलो ग्राम वध प्रतिबंधित मांस, व वध में प्रयुक्त धारदार हथियार व बांट-तराजू बरामद किया। मौके पर मांस बेच रहे तीन आरोपी जाबिर, बाबू उर्फ नदीम निवासी बरिया टोला रौनाही व आफताब निवासी चौधरी मोहल्ला थाना रौनाही को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो आवारा घूम रहे वध प्रतिबंधित पशुओं को पकड़ कर उन्हें काटकर उनका मांस बेचते हैं, जिससे हम लोगों की रोजी रोटी चलती है। मंगलवार को भी वह तीन पशुओं को पकड़कर उनका वध कर मांस बेच रहे थे। इसका अन्य हिस्सा उन्होंने नदी में फेंक दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से नूर मोहम्मद निवासी बरिया टोला व शादाब उर्फ गोरा निवासी चौधरी टोला रौनाही मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।