फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police could not decide the direction of investigation even on the third day

तीसरे दिन भी जांच की दिशा नहीं तय कर सकी पुलिस

Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police could not decide the direction of investigation even on the third day
अयोध्या। शहर के श्रीरामपुरम कॉलोनी में शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी जांच की दिशा नहीं तय कर पाई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में लगाई गई टीमें शुक्रवार को भी सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर खंगालते हुए परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ करती रहीं। हालांकि, पुलिस शीघ्र ही वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

श्रीराम पुरम कॉलोनी निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री शिक्षिका सुप्रिया वर्मा (30) की बुधवार को दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मौके पर निर्माणाधीन मकान में मजदूर कार्य कर रहे थे। घटना के समय शिक्षिका का पति उमेश वर्मा शिक्षिका की मां को लेकर बैंक गया था और महज 22 मिनट के भीतर ही सारी वारदात को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के पति उमेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस कीे चार टीमें लगी हैं। सीओ अयोध्या व सीओ क्राइम भी एसपी सिटी के नेतृत्व में घटनास्थल पर डटे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, लेकिन अब तक की हुई पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के शरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 से अधिक घाव बताए गए हैं। इनमें गले, सिर, पीठ समेत अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से घाव किए गए हैं। पुलिस अफसरों के अनुसार जिस तरह घाव किए गए हैं, उससे प्रतीत होता है कि किसी ने आक्रोश में वार किया हो, लेकिन अधिक लोगों के कमरे में पहुंचने के कारण कोई फिंगर प्रिंट भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जांच आगे बढ़ सके।
पुलिस को अब तक हुई छानबीन में एक सवाल खासा परेशान कर रहा है कि जब आसपास के सीसीटीवी में कुछ खास नहीं दिख रहा है तो 22 मिनट के भीतर कौन किस रास्ते से आ गया और सफाई से हत्या करके फरार हो गया। अब तक खंगाली गई सीडीआर में भी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है, जिसके आधार पर किसी भी एक पहलू पर आगे बढ़ा जा सके।

अभी तक सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की गई है। कई-कई टीमें एक साथ लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई सटीक कड़ी नहीं मिल पा रही है, जिसके भरोसे जांच आगे बढ़ाई जा सके। फिर भी कुछ ऐसे सुराग भी हाथ लगे हैं, जिससे उम्मीद है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-विजय पाल सिंह, एसपी सिटी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed