फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police caught Illegal cracker, one arrested

पुलिस ने पकड़ा दो लाख का अवैध पटाखा, एक गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught Illegal cracker, one arrested
अयोध्या-बरामद पटाखे के साथ मौजूद सीओ सिटी व पुलिस बल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले के खंडासा थाने के अंजरौली गांव में हुए पटाखा विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर में छापामारी कर दो लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस ने पटाखे के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। फैजाबाद कोतवाली के ठीक पीछे अवैध रूप से अजय निषाद के कमरे में अवैध पटाखे का कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को सीओ सिटी अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के चौक स्थित कंधी गली के पास स्थित एक प्रधानमंत्री आवास पर छापामारी की। यह मकान अजय निषाद का है।
विज्ञापन

इस दौरान कंधी गली निवासी महेश कुमार कमरे पर मौजूद था। जब पुलिस टीम अंदर गई तो बड़ी संख्या में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा व विस्फोटक सामग्री रखी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर युवक को गिरफ्तार करते हुए अवैध पटाखे को कब्जे में लिया है। सीओ सिटी के अनुसार पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया है कि पकड़े गए बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे की कीमत बाजार में दो लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed