फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police alert

मस्जिद और मंदिरों में भी पुलिस ने डाला डेरा

Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
police alert
निगरानी करती घुड़सवार पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर और मस्जिदों पर भी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आपसी सौहार्द बना रहे इसलिए पुलिस की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं थाना क्षेत्र के दौलतपुर, नगर पंचायत भदरसा, मोइया कपूरपुर जैसे बड़े गांवों और कस्बों में ऐहतियातन पांच होमगार्ड, एक हेड कांस्टेबल व पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, रानी बाजार के पास माधव सर्वोदय महाविद्यालय मोइया कपूरपुर में एक कंपनी पीएसी जवानों को ठहरने के लिए इंतजाम करने में गुरुवार पूरे दिन पूरा कलंदर पुलिस लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सौहार्द का वातावरण पूरी तरह कायम है। किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आने वाले फैसले के प्रति किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं देखा जा रहा है।
लोग अपने कारोबार और खेती किसानी मस्त हैं। वहीं, ढाबे और होटलों पर भी अयोध्या विवाद को लेकर चर्चाएं तो हो रही है लेकिन, आपसी सौहार्द की भी मिसाल नजीर के रूप में भी एक दूसरे के प्रति शेयर की जा रही है।

सुरक्षा बलों और पुलिस की तैनाती को लेकर गुरुवार पूरे दिन क्षेत्र में पुलिस के वाहन दौड़ते देखे गए। सुरक्षा के मद्देनजर भदरसा कस्बे की गलियों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed