{"_id":"5d6958328ebc3e01307708c7","slug":"poisoning-faizabad-news-lko4789463191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए। दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यात्री सोहारन (50) निवासी बरवा थाना मांझी जिला छपरा बिहार व छोटू तिवारी (20) निवासी बावरे थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर, दिल्ली से फैजाबाद आ रहे थे।
इस दौरान वह रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गए। आरोपियों ने उनका सारा सामान लूट लिया। शुक्रवार सुबह जब फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले।
किसी यात्री द्वारा जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई तो हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार गौड़, आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जीआरपी प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि दोनों अभी अचेत अवस्था में हैं, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।