{"_id":"5ff1ffb88ebc3e08be4c86b2","slug":"poachers-shot-forest-case-filed-on-12-faizabad-news-lko557995813","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने वनरोज को गोली से उड़ाया, 12 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने वनरोज को गोली से उड़ाया, 12 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। थाना क्षेत्र मवई के सुनबा गांव के मजरे बाबा का पुरवा में शिकारियों ने एक वनरोज को गोली मारकर मार डाला। गोली की आवाज सुनकर दौड़े गांववालों को देख शिकारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वन विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर दो नामजद और 10 अज्ञात शिकारियों पर केस दर्ज किया गया है।
सीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनकर सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी, जिसके बाद जांच में पता चला कि एक वनरोज को गोली मारी गई थी और उसका गला किसी धारदार औजार से रेता गया था। बताया कि वनरोज का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह ने किया है। वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि हत्यारों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराने के निर्देश वनकर्मी वीरेंद्र को दिए गए हैं। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर सफरोज व अशरफ निवासी मखदुमपुर कला थाना शुक्लबाजार जनपद अमेठी समेत 10 अज्ञात शिकारियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।