{"_id":"6590f187bbc2bd7071046e97","slug":"pm-modi-ayodhya-pots-planted-to-welcome-near-airport-were-looted-after-prime-minister-narendra-modi-leave-2023-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Ayodhya: पीएम के जाते ही गमलों की मची लूट... एयरपोर्ट को एक नजर देखने की मची होड़; दिखा ऐसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Ayodhya: पीएम के जाते ही गमलों की मची लूट... एयरपोर्ट को एक नजर देखने की मची होड़; दिखा ऐसा नजारा
Sun, 31 Dec 2023 11:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:01 AM IST
सार
अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही। कुछ लोग तो एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे पेड़ों पर भी चढ़ गए। वहीं, पीएम मोदी के दिल्ली रवाना होते ही एयरपोर्ट के पास उनके स्वागत में लगाए गए गमलों को लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
PM Modi Ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ अयोध्या को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं बल्कि सुखद और समृद्ध भविष्य की राह भी दिखाई। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से हर साल दस लाख लोग आ सकेंगे। इसके दूसरे चरण के विस्तार के बाद यही संख्या 60 लाख तक पहुंच जाएगी।
इसी तरह अयोध्या धाम के नव विकसित रेलवे स्टेशन से रोजाना 60 हजार लोग यहां आएंगे। अयोध्या रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जब इतनी बड़ी तादात में लोग यहां आएंगे तो आने वाले समय में रोजगार के अपार अवसर पैदा होंगे। यहां के सभी लोगों की आय बढ़ेगी।
सरयू में नाव चलाने वाले हों, मंदिरों में फल-फूल व प्रसाद बेचने वाले हों, पूजन सामग्री, चाय-नाश्ता के साथ भोजनालय संचालक, पुजारी-पुरोहित, गाइड और ऐसे ही तमाम छोटे व्यवसाय करने वाले हर किसी के जीवन में बदलाव आएगा। मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और रामजन्मभूमि पथ से न सिर्फ आवाजाही सुगम होगी, साथ ही ये भी नव व्यवसाय का माध्यम बनेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह नए पार्किंग स्थलों का लोकार्पण हुआ है। मेडिकल कॉलेज से आरोग्यता को विस्तार मिलेगा। सरयू में गिरने वाले दूषित पानी को रोकने का काम शुरू हो गया है। राम की पैड़ी के साथ सरयू के घाटों को नया स्वरूप मिला है। लता मंगेशकर चौक यहां की विशिष्ट पहचान बना है। नई विकसित हो रही टाउनशिप जीवन को आसान बनाएगी। यह सब भी अयोध्या की तरक्की को नई दिशा देने के माध्यम बनेंगे।

20 माह में बनकर तैयार हो गया एयरपोर्ट
यहां एयरपोर्ट के निर्माण और रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम में भी रिकार्ड बना। बाराबंकी-अयोध्या-जौनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण लगभग तीन साल में पूरा किया जा रहा है। एयरपोर्ट के निर्माण में भी रिकॉर्ड बना। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार कहते हैं कि लगभग 20 माह के रिकाॅर्ड समय में एयरपोर्ट का निर्माण पूरा किया गया। उड़ान शुरू कर दी गई।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक नजर में
-क्षेत्रफल-821 एकड़
लागत-1463 करोड़
-आने-जाने के लिए दो टैक्सी वे
-नाइट लैंडिंग की सुविधा
-इमरजेंसी में जहाज को ले जाकर खड़ा करने के लिए आइसोलेशन वे
-आठ एयरक्राफ्ट खड़ा करने के लिए दो एप्रन
-दूसरे फेज में पांच हजार वर्ग मीटर में नया टर्मिनल बनाए जाने का प्रस्ताव

एयरपोर्ट देखने की मची होड़
पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने आए लोगों में एयरपोर्ट को एक नजर देखने की होड़ मची रही। सभा शुरू होने से पहले पहुंचे लोग स्थल के आस पास से एयरपोर्ट के अंदर देखने की तरकीब लगाने लगे। ऐसे में कुछ एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे पेड़ों पर चढ़ गए। कई वहां दीवारों और घरों की छतों पर चढ़कर अंदर झांकने लगे। लोगों ऐसा करते देख वहां पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें समझाया। आखिर में प्रधानमंत्री की जनसभा खत्म होने के बाद लोगों ने हाईवे पर रुककर एयरपोर्ट को देखा और वीडियो भी बनाई।

प्रधानमंत्री के जाते ही गमलों की मची लूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवाना होते ही एयरपोर्ट के निकट उनके स्वागत में लगाए गए गमलों को लूटने की होड़ मच गई। जिम्मेदार अधिकारी भी वहां से चंपत हो गए। स्थानीय लोगों ने गमला लूटने वालों से सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि अब तो पीएम चले गए। इन गमलों का यहां अब क्या काम है।