फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pledge administered to 31 newly elected village heads

31 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ

Tue, 25 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pledge administered to 31 newly elected village heads
अयोध्या। विकासखंड सभागार में मंगलवार को 31 ग्राम पंचायतों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी ने संगठित ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पर्याप्त न होने कारण 43 ग्राम पंचायतों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हो सका। ग्राम पंचायतों के प्रशासक एडीओ आईएसबी बद्री प्रसाद वर्मा ने बताया कि विकासखंड बीकापुर में कुल 75 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिनमें से 32 ग्राम पंचायतें संगठित हैं। जबकि ग्राम पंचायत शेरपुर के प्रधान के निधन के कारण यहां का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। अवशेष 31 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों को जिनमें तोरोमाफी, उमरनी पिपरी, सोनखरी, गुन्धौर, दशरथपुर ,भावापुर ,जेरुवा, जैनपुर , जलालपुर माफी, पुहपी, सराय भनौली, बनकट, असकरनपुर , सहजपुर, वहीउद्दीनपुर, शिवतर , मुमारीचनगर, डेहरीयावा , मौरावां, मजरुद्दीनपुर, असरेवा, मगारी, न्यूनापूरब, रतनपुर तेंदुआ, खजुरहट , बसंतपुर , बैतीकला, पाली पूरब, रंडौली पश्चिमपाली, परोमा, भरहूखाता ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का विकासखंड मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वंचित नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का बुधवार को जूम एप से वर्चुअल माध्यम से भी शपथ ग्रहण होगा।

इस मौके पर एडीओ पंचायत ग्राम पंचायत राम अभिलाख एवं पंचायत सचिव मौजूद रहे। इस दौरान कई ऐसे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि विकासखंड परिसर में घूमते नजर आए जिनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed