फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   phool bangla jhanki decorates

Ayodhya News: फूल बंगला झांकी सजाकर ठाकुर जी को लगा 56 भोग

Sat, 25 Feb 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
phool bangla jhanki decorates
अयोध्या। जानकीघाट स्थित दर्शन भवन में विराजमान श्री ठाकुर जी एवं श्री जानकी जीवन जी के तीन दिवसीय प्राकट्य उत्सव का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात ठाकुर जी, श्री जानकी जी की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई। साथ ही उन्हें 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। झांकी में सजे आराध्य का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन


समापन अवसर पर सुबह मंदिर में विराजमान नर्वदेश्वर भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। दोपहर में जेवनार गायन की महफिल सजी। संतों व शास्त्रीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर की महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि समापन महोत्सव में विभिन्न प्रकार के फूलों की झांकी सजाकर आराध्य को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन


फूल बंगला बिराजे अवध रसिया... फूलों में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी...जैसे फूल बंगला को समर्पित गीतों ने पूरे माहौल में भक्ति रस का संचार कर दिया। इस अवसर पर महंत राम कुमार दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत विवेक आचारी, पार्षद रमेश दास समेत बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed