फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PhD in science courses from the interview 27

विज्ञान के पाठ्यक्रमों में पीएचडी के लिए साक्षात्कार 27 से

Wed, 24 Jun 2015 10:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
 विवि में संचालित विज्ञान संकाय के 10 पाठ्यक्रमों के लिए साक्षात्कार 27 से 29 जून तक परिसर के बॉयोकेमिस्ट्री विभाग में संपन्न होगा। 
विज्ञापन


विवि के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आरएल सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अर्हताधारी छात्रों की सूची विवि वेबसाइट पर 23 जून को ही उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि परिसर में संचालित भौतिक विज्ञान व इलेक्ट्रानिक्स तथा महाविद्यालयों में संचालित प्राणि विज्ञान विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार 27 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


28 जून को परिसर में संचालित बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी तथा पर्यावरण विज्ञान एवं महाविद्यालयों में संचालित वनस्पति विज्ञान विषयों के साक्षात्कार होंगे। वहीं 29 जून को परिसर में संचालित गणित व सांख्यिकी तथा महाविद्यालयों में संचालित रसायन विज्ञान व गणित विषयों में पीएचडी के लिए साक्षात्कार सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित साक्षात्कार की प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु अर्हताधारी छात्रों को समस्त शैक्षणिक अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों, सीईटी, नेट, जेआरएफ की मूल प्रतियों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की एक प्रति तथा समस्त अभिलेखों के स्व:हस्ताक्षरित फोटोकॉपी सेट को लाना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों को आय व जाति प्रमाण-पत्र का छह माह के अंतर्गत निर्गत प्रमाण-पत्र भी लाना होगा। इसके अतिरिक्त शोध अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्रकाशित शोध पत्रों की छाया प्रति भी लानी होगी।

प्रो. सिंह ने बताया कि 27 से 29 जून के मध्य होने वाले साक्षात्कार के लिए भौतिक विज्ञान में 11 सीटें, इलेक्ट्रानिक्स में नौ सीटें, बायोकेमिस्ट्री में छह सीटें, माइक्रोबायोलॉजी में सात सीटें, पर्यावरण विज्ञान में तीन सीटें तथा गणित एवं सांख्यिकी में 13 सीटें उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार संबद्ध महाविद्यालयों में प्राणि विज्ञान में सात सीटें, वनस्पति विज्ञान में दो सीटें, रसायन विज्ञान में 13 सीटें तथा गणित में आठ सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।


इन सीटों पर प्रवेश आरक्षण नियमों के अंतर्गत होगा। वहीं वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. एचपी पांडेय ने बताया कि प्रबंधन विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार 27 जून को, वाणिज्य पाठयक्रम में पीएचडी प्रवेश के लिए 29 जून को परिसर के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में सुबह दस बजे से संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed