फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PhD 118 seats in the Access

पीएचडी में 118 सीटों पर प्रवेश

Sat, 01 Aug 2015 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन पीएचडी पाठ्यक्रमों की द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। काउंसलिंग समाप्त होने के पश्चात स्नातक पाठ्यक्रमों में 1290, परास्नतक पाठ्यक्रमों में 475 और पीएचडी पाठ्यक्रम में 118 सीटों पर प्रवेश लिए गए।
विज्ञापन


यूपी कैटेट 2015 की काउंसलिंग के समापन अवसर पर प्रदेश के राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुलसचिव के साथ यूपी कैटेट 2015 के आयोजक नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने औपचारिक बैठक की।
विज्ञापन


इसमें प्रवेश प्रक्रिया की पुष्टि की गई। बैठक के बाद यूपी कैटेट 2015 के समापन समारोह का आयोजन किया गया।  इसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर व नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अख़्तर हसीब स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूपी कैटेट 2015 के आयोजक कुलसचिव डॉ. पीके सिंह ने कुलपति प्रो. हसीब व मेरठ एवं कानपुर कृषि विश्वविद्यालयों के कुलसचिव का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. हसीब ने प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को श्रेय दिया। कहा कि निर्विवाद व पारदर्शी परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय कर्मियों की टीम भावना का परिणाम है।

परीक्षा का आयोजन धन के अपव्यय को रोकते हुए तथा बेहतर सुविधाओं के साथ पूरी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुनिश्चित कराया गया। समापन समारोह का संचालन डॉ. सीताराम मिश्र ने किया।


कार्यक्रम में मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सीएस प्रसाद, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार पांडे, सचिव डॉ. नीरज कुमार समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed