फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pensioners can ever submit certificates

पेंशनर कभी भी दाखिल कर सकते प्रमाण पत्र

Mon, 16 Nov 2015 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की सुविधा के लिए प्रदेश शासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। वह अब कभी भी अपना जीवित प्रमाण पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र दाखिल होने के बाद एक साल तक उनकी पेंशन उनके खाते में आती रहेगी। यह प्रमाण पत्र कोषागार के साथ ही संबंधित बैंकों में भी दाखिल किए जाने की सुविधा है।
विज्ञापन


जिसमें पेंशनर अपनी पेंशन के लिए खाता खोल रखा है। इस व्यवस्था से पेंशनरों को सुविधा हो गई है। अब कोषागार और बैंकों में भीड़ नहीं लगती है।

जिले में लगभग 16 हजार पेंशनर है। इनमें आधे से ज्यादा संख्या में पेंशनर के फार्म कोषागार और बैंकों के जरिए यहां पहुंच रहे हैं। कोषागार में पहुंचने वाले पेंशनरों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको फार्म उपलब्ध कराने से दिक्कत होने पर मौजूद लोगों से मदद की व्यवस्था भी की गई है। पहले पेंशनरों को नवंबर में पेंशन के लिए अपना जीवित प्रमाण पत्र दाखिल करना होता था।

ऐसा न होने से अगले महीने से पेंशन आनी बंद हो जाती थी। पेंशनरों की सुविधा के लिए प्रदेश शासन ने नई व्यवस्था के तहत कभी भी अपना जीवित प्रमाण पत्र दाखिल करने की सुविधा प्रदान कर दी है।

जिस माह में पेंशनर अपना प्रमाणपत्र दाखिल कर देता है। उसके अगले साल तक पेंशन आती रहेगी। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय के मुताबिक अब पेंशनर अपना जीवित प्रमाणपत्र कोषागार व बैंक मे जमा कर सकते हैं।

बताया कि इसके लिए पर्याप्त संख्या में फार्म बैंकों को भेज दिए गए हैं। इस व्यवस्था से पेंशनरों की खासी सुविधा हो गई है। ज्यादातर पेंशनर अब कोषागार आने के बजाए अपने प्रमाण पत्र बैंकों में जमा कर रहे हैं।


कोषागार में भी फार्म लिए जाने की व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था की जानकारी न होने से अब भी नवंबर व दिसंबर में ज्यादा संख्या में लोग अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं लेकिन यहां भीड़ जैसी स्थिति नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed