फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Patients are admitted to the darshanagar hospital now

दर्शननगर अस्पताल में अब भर्ती होंगे मरीज

Sat, 30 Jan 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Patients are admitted to the darshanagar hospital now
दर्शन नगर स्थित सौ बेड के अस्पताल में अब मरीज भर्ती किए जाएंगे। अस्पताल में ठेके के 37 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही आठ और कर्मचारियों की तैनाती होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि जल्द ही अस्पताल के इंडोर में मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


दर्शन नगर स्थित सौ बेड के चिकित्सालय का उद्घाटन नौ अगस्त को हुआ था। चिकित्सालय शुरू होने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर स्टाफ नर्स तक की नियुक्ति का विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


शिकायत की जांच में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एचएन तिवारी ने संस्था व कर्मचारियों के चयन को फर्जी करार दिया। बाद में शासन से मैनपावर आपूर्ति के लिए कानपुर की अवनि परिधि संस्था का चयन किया। संस्था ने अब तक 37 कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में शासन से 25 चिकित्सकों का पद सृजित किया गया है। अभी तक सभी चिकित्सक सीएमओ और अपर निदेशक स्तर से तैनात किए गए थे। इसी बीच शासन से छह नियमित चिकित्सक की तैनाती की गई है।


शासन से जिन चिकित्सकों की तैनाती की है, उनमें से एक-एक रेडियोलॉजिस्ट, बालरोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, फिजीशियन और एक इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि जल्द ही और चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed